February 18, 2026
Ph.3

डेंगू मरीज मिलने पर हरकत में पालिका प्रशासन
— दोनों मोहल्लों में कराई गई फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़का
कैरना। नगर के दो मोहल्लों में डेंगू के पांच पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। पालिका की ओर से दोनों मोहल्लों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। उधर, मरीजों का पानीपत के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
नगर केे मोहल्ला शंकर सौदियान व सरावज्ञान में पिछले दो दिनों में महिला तथा किशोर सहित पांच लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। मरीजों का पानीपत के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। लोगों का कहना था कि फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप पनपने से डेंगू फैल रहा है। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया। पालिका प्रशासन की ओर से दोनों मोहल्लों में टीम को भेजकर फॉगिंग कराई गई तथा एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया, ताकि मच्छर न पनप सके। वहीं, मोहल्ले के लोगों में डेंगू की दहशत भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!