April 22, 2026

कैराना। किशोरी को बहला—फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गत 31 जुलाई को क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला—फुसलाकर ले जाने के संबंध में परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया था, जिसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा में इजाफा किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में वांछित जावेद निवासी गांव इस्सोपुर खुरगान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!