कैराना से अमरोहा के लिए बस सेवा शुरू
कैराना। बस स्टेशन कैराना से अमरोहा के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा था। बताया था कि कैराना के लोगों का अमरोहा के लिए आना—जाना लगता रहता है। वहां लोगों की रिश्तेदारियां भी हैं और कुछ कर्मचारी भी हैं। ऐसे में बस सेवा नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने कैराना से अमरोहा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। वहीं, बस चालू होने से यात्रियों को सफर करने में राहत मिलेगी।