January 14, 2026
images - 2021-03-27T145118.555

बेंगलुरु। ड्रग्स गैंग का भंडाफोड़ करने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने खुद ड्रग्स माफिया के रूप में पेशकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को 500 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस गांजे की खेप की कीमत करीब 1.5 करोड़ है। ये तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं, जो बेंगलुरु में गांजा ट्रक में भरकर लाए थे।

यहां मजेदार बात ये है कि पुलिस ने एक स्टूडियो से 500 किलोग्राम मारिजुआना खरीदने के लिए पहले फिल्मों में उपयोग की जाने वाली फेक करेंसी की खरीद की थी। इस ऑपरेशन में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा कि स्टूडियों से खरीदी गई 2,000 के नोट एकदम असली दिख रहे थे लेकिन सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!