बुजुर्ग महिला से कोर्ट के नाम पर पचास हज़ार रुपये ठगे
कैराना।नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी इशरत ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि अनस निवासी मोहल्ला पीरजादगान व अभिषेक निवासी ग्राम भूरा ने करीब आठ माह पूर्व पीड़ित को डरा धमका कर कानून का खौफ दिखाकर उसके पुत्र फरमान को न्यायालय में तारीख पर पेश न होने पर कोर्ट द्वारा लगाए गए पचास हजार रुपये जुर्माना के बताकर कोर्ट में जुर्माना भरने के नाम पर पचास हजार रुपये ठग लिए।आरोप हैं कि पीड़िता ने जब युवकों से पचास हजार रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी हैं।पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसने पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दिये है,लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई हैं।