
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। तेज धूप के कारण अक्सर लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है। जिसमें टैनिंग, पिंपल्स, सनबर्न और पिग्मेंटेशन की समस्या बहुत ही आम है। इस मौसम में खूबसूरती को बरकरार रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं इन परेशानियों से निजात पाने के लिए काफी जतन करती है। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी समस्या का समाधान कर सकती हैं। इसके लिए आज हम आपको पपीते के पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है। इसके साथ ही आपकी स्किन को भी निखारने का काम करता है। तो आइए जानते हैं पपीता का पैक बनाने का तरीका।
सामग्री
पपीता – 2 चम्मच
मुल्तानी मिट्टी – 1/2 चम्मच
शहद – 1/2 चम्मच
अंगूर – 6-7
विधि
– इसके लिए आप सबसे पहले पपीते और अंगूर को एक कटोरी में अच्छे से मैश करें।
इसके बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद को मिलाएं।
– सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
– इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। तैयार पैक की मोटी लेयर फेस और नेक पर लगाएं।
– इसे आप 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। तय समय के बाद पानी की मदद से पैक साफ कर लें।
– इसके बाद आप फेस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।